खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

युद्ध के नेता द्वारा शांति पर नई रिपोर्ट, 3 भागों का भाग 2

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
मैं जहाँ भी जाती हूँ, लोग सहायता करते हैं। और यदि वे सहायता नहीं करते, तो मैं दूसरे घरों में चली जाती हूँ। और मैं ठीक रहती हूँ।” तो मैंने उस लोमड़ी-जन से कहा, “वाह, मुझे तुम्हारे लिए खुशी है। मुझे तुम्हारे लिए खुशी है। ऐसा जीवन भी बहुत स्वतंत्र है। तुम अच्छी हो। तुम हर समय परमेश्वर को याद करती और प्रार्थना करती हो। वरना, तुम्हारी शक्ति क्षीण हो जाएगी, तुम फिर मानव नहीं बन सकोगी और कुछ भी नहीं कर पाओगी।” तो लोमड़ी महिला ने कहा, “हाँ, हाँ। हाँ, गुरुवर, मैं यह जानती हूँ। मैं यह बहुत अच्छी तरह जानती हूँ। मैं यह जानती हूँ। और मेरे हृदय में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रति सदा कृतज्ञता रहती है कि आपकी कृपा और प्रेम से मैं मानव बन सकी और सप्ताह में कई दिन मानव जीवन का आनंद ले सकी।”

मैंने कहा, “हाँ, यदि तुम पूरी लगन से साधना करती रहो, सदा परमेश्वर की आराधना और स्मरण करो तथा मुझे याद रखो, तो उनकी कृपा से मैं हमेशा तुम्हारी सहायता कर सकती हूँ। और कौन जाने, तुम शीघ्र ही पूर्ण रूप से और सदा के लिए मानव बन जाओ। तब तुम्हें फिर लोमड़ी-जन नहीं बनना पड़ेगा, जैसा तुमने अपनी इच्छा बताते हुए कहा था, तुम मेरे पास इसलिए आई हो क्योंकि तुम्हें मेरे आशीर्वाद और शक्ति की आवश्यकता है, ताकि तुम्हें सदा लोमड़ी-जन न रहना पड़े। इसमें मैं तुम्हारी सहायता कर सकती हूँ, क्योंकि तुम बहुत ही अच्छी लोमड़ी-जन हो। मेरा भाव यह है कि, तुम एक अच्छी जीवात्मा हो; तुमने पश्चात्ताप किया है, तुम सच्ची और कर्मठ हो तथा पाँच सिद्धांतों का शुद्धता से पालन करती हो। इसलिए मैं निश्चय ही तुम्हारी सहायता करती हूँ। मैं तुमसे बहुत प्रेम करती हूँ। और तुम्हारी खुशी में ही मेरी खुशी है। अब मुझे कुछ और कार्य करना है। शायद हम फिर बात करेंगे। ढेर सारा प्रेम। परमेश्वर को याद रखना। हर दिन परमेश्वर को धन्यवाद देना।”

फिर मैंने आकाशिक अभिलेखों में जाकर युद्ध से जुड़े उन सभी लोगों के बारे में पता लगाया जिन्हें मैं जानती थी। वास्तव में ऐसे लोग अधिक नहीं थे। ओलेक (वियतनाम) में कुछ लोग थे, क्योंकि युद्ध के समय मैं ओलेक (वियतनाम) में थी। और मैं कुछ समय अपने चाचा के साथ रही, जो सेना में शायद मेजर थे, या मुझे ठीक से याद नहीं- कम से कम कैप्टन तो थे। क्योंकि वे युद्ध में घायल सैनिकों के उपचार के लिए बने आपातकालीन चिकित्सालय के प्रमुख थे। उस चिकित्सालय में वे और उनके सहयोगी आपात स्थिति में घायल सैनिकों का उपचार करते थे; वे प्राथमिक उपचार और हल्की चोटों की देखभाल कर सकते थे। लेकिन यदि कोई सैनिक गंभीर रूप से घायल होता, तो प्राथमिक आपात उपचार के बाद वे हेलीकॉप्टर बुलाकर उसे किसी बड़े और बेहतर अस्पताल भेज देते थे।

कभी-कभी तथाकथित शत्रु, वियत कॉन्ग (कम्युनिस्ट), भी घायल होकर पकड़े जाते थे, तो वे उनका भी दयालुता और अच्छे से उपचार करते थे। मेरे चाचा और उस चिकित्सालय में उनके साथ कार्यरत, सभी चिकित्साकर्मी उनके साथ अपने भाइयों जैसा दयालु व्यवहार करते थे। उस समय ओलेक (वियतनाम) के युद्ध में विरोधी पक्ष के किसी भी सैनिक के प्रति मैंने उस चिकित्सालय में अपने चाचा और उनके सहयोगियों में कभी घृणा, रोष, तिरस्कार या कोई नकारात्मक भावना नहीं देखी।

मैंने भी बहुत सहायता की। एक किशोरी के लिए वह बहुत अधिक थी, विशेषकर जब एक नहीं, बल्कि कई सैनिक आते थे। तब मेरे चाचा मुझे और शायद एक-दो लड़कों को भी बुला लेते थे। कुछ लड़के उनके सहयोगियों के परिवार के सदस्य होने के कारण चिकित्सालय में रहते थे और कुछ पास ही रहते थे। इसलिए वे उन्हें और मुझे सहायता के लिए बुलाते थे। हम घावों को एक बोतल में भरे किसी द्रव से धोते थे, शायद उसे हाइड्रो-ऑक्सीजन (हाइड्रोजन पेरॉक्साइड) या ऐसा ही कुछ कहते थे। वह संक्रमण दूर करने के लिए होता है। फिर हम गोली के टुकड़े, युद्धस्थल की मिट्टी या घाव में घुसकर फँसी कोई भी वस्तु, जितना संभव होता, निकालते थे। इसके लिए हम विशेष, कीटाणुरहित उपकरणों का उपयोग करके जितना संभव होता, सब निकाल देते थे।

और जब घाव पूरी तरह साफ हो जाता, तो उस पर पट्टी बाँध देते थे। और जब वे सभी तैयार हो जाते, तो मैं और मेरी आयु का वह लड़का उन्हें उठाकर ले जाते थे… मैं उस समय… मुझे ठीक से याद नहीं। शायद माध्यमिक विद्यालय के अंतिम वर्ष में थी, इसलिए तब भी किशोरी ही थी। मैं और वह दूसरा लड़का साफ किए और पट्टी बँधे घायल सैनिकों को स्ट्रेचर पर उठाकर पीछे के समतल, घास वाले मैदान तक ले जाते थे, जहाँ हेलीकॉप्टर उतरता था। हम यही करते थे।

मैंने बहुत-से घायल सैनिकों और उनकी अत्यंत भयावह दशा को देखा। आसपास कहीं वे युद्ध में विरोधी पक्ष, अर्थात तथाकथित शत्रुओं से लड़ते थे और उन्हें यह सब सहना पड़ता था। इन सैनिकों में से एक का किसी प्रकार मुझसे अधिक गहरा संबंध है। इसीलिए उसने मेरी सहायता माँगी। लेकिन वास्तव में उसे युद्ध में अधिक रुचि नहीं थी। बस उसे किसी लड़ाकू टुकड़ी, दल या बटालियन में नियुक्त कर दिया गया था। इस कारण वह बहुत आक्रामक हो गया और उसने अपनी इच्छा से कहीं अधिक लोगों को मार डाला। फिर युद्ध में उसका एक साथी बड़ी निर्ममता से मारा गया, तो उसने उसका बदला लिया। वह और आक्रामक हो गया और बिना पश्चात्ताप के लोगों को मारने लगा। इसलिए उसे नरक जाना पड़ा। सौभाग्य से मैं उसे अच्छी तरह जानती हूँ, इसलिए उसकी बहुत सहायता कर सकती हूँ।

जो भी हो, जब मुझे पता चला कि वह कौन था, तो उसे नरक से बचा लिया गया। मैं नरक के प्रहरी से द्वार खोलकर उसे बाहर निकालने को कह सकी। फिर मैं उसे एक छोटे युद्धक्षेत्र में ले गई। वहाँ उसे युद्ध-पीड़ित बनकर रहना होगा—उसका पीछा किया जाएगा, उसे सताया और धमकाया जाएगा तथा हर जगह घायल किया जाएगा—ताकि वह अपने कर्मों का फल चुकाए और हृदय में दया न रखने का कठोर सबक सीखे; उसे समझना होगा कि युद्ध समाप्त करने का मार्ग प्रतिशोध नहीं, बल्कि विरोधी पक्ष, अर्थात तथाकथित शत्रुओं के प्रति प्रेम, करुणा और सहानुभूति है। उसके कर्म पूरी तरह शुद्ध होने तक वह यही करता रहेगा। उसके बाद वह सामान्य जीवन में फिर मानव के रूप में जन्म ले सकेगा। मैंने उसके लिए सौभाग्य की कामना की और उससे विदा ली। लेकिन मैंने उसे ध्यान की एक सुविधाजनक विधि सिखाई और कहा कि उसे वीगन बनना होगा, पश्चात्ताप करना होगा, हर दिन परमेश्वर को धन्यवाद देना और हर समय परमेश्वर का स्मरण करना होगा। तब उसे अधिक आशीर्वाद मिलेगा और उसके कर्म अधिक शीघ्रता से शुद्ध होंगे।

वैसे, मैं संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला, महामहिम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी को यूरेनी (यूक्रेनी) लोगों के लिए कुछ शांति लाने तथा उन्हें नियंत्रण वाले क्षेत्र से निकलकर ऐसी जगह पहुँचाने के प्रयास और योगदान के लिए हृदय से धन्यवाद देती हूँ, जहाँ उन्हें उनके लायक भोजन, पेयजल और चिकित्सा—मिल सके। और वे उस अधिकृत क्षेत्र से निकल सकें, जहाँ वे भूखे हैं और उनके पास बिजली, स्वच्छ पेयजल आदि तथा घावों या बीमारियों के उपचार के लिए चिकित्सा सामग्री नहीं है। परमेश्वर के नाम पर, शांति के नाम पर और यूरेन (यूक्रेन) के नागरिकों के नाम पर, मैं व्यक्तिगत रूप से आपका धन्यवाद करती हूँ। इस पुण्य कार्य के लिए परमेश्वर आपको भरपूर आशीर्वाद दें।

आप प्रसन्न और स्वस्थ रहें तथा अपने पति राष्ट्रपति ट्रंप, अपने परिवार और अपने पुत्र के साथ आपका सौभाग्यशाली वैवाहिक जीवन बना रहे। आपका पुत्र अत्यंत सुंदर और आकर्षक है। उसे आपसे, प्रथम महिला मेलानिया, और महामहिम राष्ट्रपति ट्रंप से सभी श्रेष्ठ गुण मिले हैं। मेरी कामना है कि आपका वैवाहिक जीवन सदा सुखी, शांतिपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहे। आप सदा ऐसी ही असाधारण रूप से सुंदर रहें और हमेशा युवा बनी रहें। परमेश्वर आपको, आपके परिवार और आपके सभी प्रियजनों को आशीर्वाद दें। देवीजी, आप अद्भुत हैं। हम सब आपसे प्रेम करते हैं। संसार आपसे प्रेम करता है। और यूरेनी (यूक्रेनी) लोग सदा आपके आभारी रहेंगे।

कृपया हर संभव रूप में और सहायता करें। संसार आपका नाम सदा याद रखेगा। इसके लिए आपके पति आपसे पहले से भी अधिक प्रेम करेंगे! कृपया “अपने पति के साथ खड़ी रहें।” उन्हें आपकी आवश्यकता आपकी कल्पना से भी अधिक है, विशेषकर अभी, जब उन्हें चारों ओर से अत्यधिक दबाव झेलना पड़ रहा है! देवीजी, आपका धन्यवाद। आप जैसी श्रेष्ठ गुणों वाली और सुंदर महिलाएँ दुर्लभ होती हैं। आपके लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। परमेश्वर का प्रेम। मैं परमेश्वर को धन्यवाद देती हूँ। परमेश्वर के नाम पर, स्वस्थ और सुंदर रहें, देवीजी। अभी के लिए विदा।

मैं इस अद्भुत और सकारात्मक समाचार के लिए सर्वशक्तिमान परमेश्वर को धन्यवाद देती हूँ। और परमेश्वर के नाम पर हम उन सभी लोगों को धन्यवाद देते हैं, जो संसार में शांति ला रहे हैं, भले ही एक बार में उसका छोटा-सा भाग ही क्यों न हो। शुरुआत कहीं से तो होनी ही थी, और शांति की शुरुआत अच्छी और सकारात्मक हुई है। युद्धरत देशों के बीच समझ विकसित करने और संवाद स्थापित करने के इस कठिन और चुनौतीपूर्ण अभियान में आपके सभी प्रयासों के लिए हम आप सबको धन्यवाद देते हैं। परमेश्वर आपको सदा आशीर्वाद दें, सदा प्रेम करें, सदा आपकी रक्षा करें, और आप इसे जानें, देखें या अनुभव करें। आमीन।

हम आपका धन्यवाद करते हैं, हम आपका धन्यवाद करते हैं, हम सब आपका धन्यवाद करते हैं, प्रिय मापा, समस्त ब्रह्मांडों के परम दयालु और सर्वाधिक शक्तिशाली माता-पिता। प्रभु, हम आपसे प्रेम करते हैं, और आपकी कृपा से संरक्षित होकर मैं अपनी पूरी शक्ति और हर संभव प्रयास से लोगों को नरक से निकालने या उन्हें नरक जाने से रोकने का प्रयत्न कर रही हूँ। हम सदा आपका धन्यवाद करते हैं। हम आपका अत्यंत आभार व्यक्त करते हैं। प्रभु, आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें। और आपकी संतानें अपने सदाचार तथा सद्गुणी और करुणामय जीवन से आपको गौरवान्वित करें। आपके परम दयालु ईश्वरीय स्वभाव की इच्छा के अनुरूप वे सभी वीगन बनें। आमीन। प्रभु, हम आपसे प्रेम करते हैं। प्रभु, हम आपका धन्यवाद करते हैं। प्रभु, हम कृतज्ञतापूर्वक आपके चरणों में नमन करते हैं।

Photo Caption: "उस भव्य परे में समर्पित होने के लिए तैयार हों"

फोटो डाउनलोड करें   

और देखें
सभी भाग (2/3)
1
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-08
2796 दृष्टिकोण
2
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-09
2097 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-09
2069 दृष्टिकोण
7:17

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 41

1087 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-11-09
1087 दृष्टिकोण
3:40

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 42

1065 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-11-09
1065 दृष्टिकोण
7:32

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 43

1297 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-11-09
1297 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-08
1705 दृष्टिकोण
36:36

उल्लेखनीय समाचार

1013 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-08
1013 दृष्टिकोण
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-11-08
2670 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड