विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
कोई एक ही समय में युवा और वृद्ध कैसे हो सकता है? इंडोनेशिया के महामहिम राजा जयाबाया की भविष्यवाणी के अनुसार, हमारे युग के उद्धारकर्ता के साथ ऐसा ही है।
पिछले अंक में हमने जाना कि 12वीं सदी के इंडोनेशियाई दिव्यदर्शी, संत और शासक महामहिम राजा जयबाया ने सटीक भविष्यवाणी की थी कि रातु आदिल, यानी न्याय की रानी की संपूर्ण शक्ति कब प्रकट होगी और, नए दौर की शुरूआत का संकेत होगी। उनके कुछ छंद उद्धारकर्ता के रूप और स्वभाव का वर्णन करते हैं।“वे अभी युवा हैं, किन्तु लोग अभी से उन्हें ‘वृद्ध’ कहते हैं।”“उनका दिखाव एक सामान्य मनुष्य जैसा हैं, लेकिन वह वैसी हैं नहीं। उनकी शक्ति सब कुछ स्पष्ट रूप से समझा देती है। सभी द्वार अत्यंत प्रकाशमान हैं।”हमारी परमप्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के मिशन के शुरुआती वर्षों में मास्टर एक मासूम बच्ची जैसी दिखती थीं, लेकिन लोगों ने उनके चारों ओर तेज़ प्रकाश देखा और उन्हें प्राचीन (पुराने) बुद्ध कहा।(एक बार, जब सन यात-सेन मैमोरियल हॉल में मास्टर के प्रवचन में मैं उपस्थित थी, मैंने उनके पूरे शरीर से सुनहरा प्रकाश निकलते देखा। इसने मेरी आँखों में आँसू ला दिए। मैं समझ गयी कि मुझे वही प्राचीन बुद्ध मिल गए हैं, जिनका उल्लेख शाक्यमुनि बुद्ध ने किया था। धन्यवाद, मास्टर।) उन्हें इसका इतना विश्वास कैसे हो सकता है? क्या यह मेरे शरीर पर लिखा था? क्या मेरे शरीर पर “प्राचीन बुद्ध” लिखा था? मैं तो बहुत आधुनिक हूँ। “प्राचीन” बुद्ध से आपका क्या अर्थ है? […] यह “पुराना” कहाँ से आ गया? खैर, मुझमें “मोल्ड” है पर इससे ज्यादा कुछ नहीं।“पवित्र संत की उपस्थिति में: कोइ पंडिता (हिन्दु पुरोहित) नहीं हैं, फिर भी लोग उन्हें पंडिता कहते हैं। परमेश्वर नहीं हैं, फिर भी वे उन्हें परमेश्वर कहते हैं।”भविष्यवाणी में “पंडिता” शब्द का अर्थ ज्ञानी और प्रज्ञ गुरु है।वर्षों के दौरान, मास्टर ने बौद्ध भिक्षुणी से लेकर कुलीन महिला, भव्य रानी, व्यावसायिक अधिकारी और पड़ोस की साधारण युवती तक अनेक रूप धारण किए हैं। भले ही वे कितनी भी साधारण क्यों न दिखें, लोग उनके प्रकाश से आकर्षित होकर उन्हें सदैव पवित्र संत के रूप में पहचान लेते हैं।पहले दिन जब मास्टर आएं, मास्टर ने पीली पोशाक पहनी थी। मास्टर जब ध्यान-कक्ष में आकर बैठैं, तो मैंने देखा कि उनका प्रकाश अत्यंत विशाल था और समुद्र की लहरों की तरह था जो बाहर निकल रहा था। (परसों?) जी। जब मैंने सुना… उस समय, मेरी आँखें बंद थीं, यानी प्रकाश इतना तेज़ था। मैंने आँखें खोलने की कोशिश की, लेकिन प्रकाश बहुत तेज़ था और समुद्र की लहरों जैसा था।जब मुझे पहली बार [सुप्रीम] मास्टर चिंग हाई के साथ ध्यान करने का अवसर मिला, तो वे प्रकाश के सागर से बार-बार प्रकट हो रहे थें, और मेरी ओर आते रहते थें। प्रकाश का ऐसा कोई रंग नहीं था, जिसमें वे प्रकट न हुए हों। […] मैंने मास्टर को पूर्णतः दीप्तिमान और प्रसन्न देखा। उनके शरीर का प्रत्येक सूक्ष्म अंग, अंतिम कोशिका तक, आनंद से विकीर्ण हो रहा था। हर विचार दीप्तिमान था और उनकी आत्मा का प्रत्येक सूक्ष्म अंश प्रेम से भरा था, और कुछ नहीं पर प्रेम।इत्यादि…इसके अलावा, राजा जयबाया के निम्न भविष्यसूचक शब्द बताते हैं कि उद्धारकर्ता पारंपरिक अर्थों में एक संत से कहीं बढ़कर हैं।“मनुष्य जैसी प्रायः दूसरों को आकर्षित करती हैं, उनका भाग्य योद्धा राजकुमार बनना है, उनका रूप अत्यंत विनम्र है। फिर भी, वे अनेक लोगों से होने वाली परेशानियाँ सँभालने में सक्षम भी हैं।”मास्टर का शरीर भले ही छोटा और नाज़ुक दिखता हो, लेकिन वे शक्तिशाली आध्यात्मिक योद्धा और और एक सक्षम, ऊर्जस्वी प्रशासक हैं। दशकों से, वे कई विशाल परियोजनाओं का नेतृत्व करते हुए विविध पृष्ठभूमियों और राष्ट्रीयताओं के लोगों के साथ काम कर रही हैं। सिहू आश्रम के निर्माण से लेकर, हज़ारों प्रतिभागियों वाले ध्यान-शिविरों की अध्यक्षता, औलासी (वियतनामी) शरणार्थी संकट का समाधान, अंतरराष्ट्रीय सेलेस्टियल फ़ैशन शो का नेतृत्व और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न का संचालन करने तक, मास्टर छोटे-छोटे विवरणों और समग्र व्यवस्था का स्वयं ध्यान रखती हैं, ताकि अंतिम परिणाम उच्चतम संभव मानकों पर खरे उतरें। आधुनिक संसार में, मास्टर अपने मिशन में अगर उन्हें सहाय करे तो इंटरनेट, स्मार्टफ़ोन और कंप्यूटर जैसे व्यावहारिक साधनों को सीखकर उपयोग करती हैं। आज भी, दूरस्थ वन में तंबू में रहते हुए भी, आवश्यक साधनों से संसार के लिए मास्टर काम करती रहती हैं। इत्यादि...एक योद्धा के रूप में, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ब्रह्मांड की सकारात्मक शक्ति का नेतृत्व करते हुए नकारात्मक शक्ति से लड़ती और पृथ्वी को उसके चंगुल से बचाती हैं। बिना सैनिकों और हथियारों का यह एक आध्यात्मिक युद्ध है।“बेतारा इंद्र की संतान (उद्धारकर्ता) त्रिशूल वेधा लेकर युद्ध का नेतृत्व करेंगी। जिनकी वे रक्षा करती हैं, वे योद्धा बन जाते हैं, बिना सैनाओं के लड़ते हैं, बिना हथियारों के भी अत्यंत शक्तिशाली रहते हैं।”मैं केवल बुद्ध ही नहीं, अपने कार्य में एक योद्धा सेनापति भी हूँ। अगर मुझे कुछ करना है, तो मैं उसे करके रहूँगी। मैं इन सभी दशकों से लड़ती आई हूँ, आपके साथ भी और आपके बिना भी। मुझे बस आशा है कि बहुत, बहुत जल्द एक दिन आप मेरी सहायता करेंगे, मेरे पक्ष में मेरे साथ लड़ेंगे, ताकि आपका वह सपना साकार हो— पृथ्वी पर स्वर्ग, जहाँ आपके पास सब कुछ हो सकता है, लेकिन केवल हितकारी वस्तुएँ, स्वास्थ्यप्रद और पवित्र वस्तुएँ, क्योंकि आप संतस्वरूप प्राणीओं होंगे, जो इस ग्रह पर ऐसे रहेंगे मानो स्वर्ग में हों।परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप सकारात्मक शक्ति का हिस्सा होने के कारण हमारे संघ के सदस्यों भी योद्धाओ हैं। मास्टर हमारे सदस्यों को इस समय संघर्ष करने और दुनिया की सहायता करने का सबसे प्रभावी तरीका याद दिलाती हैं।स्वर्गलोक और सकारात्मक शक्ति अब भी हर संभव तरीके से मानवजाति की सहायता करने और मनुष्यों, पशु-प्राणियों तथा इस ग्रह के सभी जीवों के अधिकतम जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। (जी। समझ गए, मास्टर। जी, मास्टर।) […]लेकिन स्वर्ग ने मुझसे यह भी कहा, “अपने संसार को बचाने की आशा मत छोड़ो,” इसलिए मैं उस आशा को जीवित रख रही हूँ। […] और आपको और शिष्यों को भी ऐसा ही करना चाहिए। हमारी संख्या पूरे संसार जितनी नहीं है, फिर भी हमें प्रयास करना होगा। हमें परमेश्वर, न्याय, अपनी पवित्रता और भलाई तथा मानवजाति और इस ग्रह के अन्य लोगों व जीवों के प्रति अपने शर्तरहित प्रेम पर विश्वास रखना होगा। हम यथासंभव प्रार्थना और ध्यान करें। (जी, मास्टर। जी।) आपके ध्यान और प्रार्थनाओं से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है, विशेषकर आजकल— यह बात सभी को याद रखनी चाहिए। […]मुझे आशा है कि हम जीतेंगे, सकारात्मक शक्ति के लोग जीतेंगे, परमेश्वर के आशीर्वाद, कृपा और दया से जीतेंगे। (जी, मास्टर।) आमीन। इसके लिए प्रार्थना करें। (जी, मास्टर। हम ऐसी ही प्रार्थना करेंगे। धन्यवाद, मास्टर।)(हम अंत तक आपके साथ लड़ेंगे, मास्टर।) हाँ। आप जो कर रहे हैं, वह भी युद्ध करना है - बिना हथियारों के। हमें किसी हथियारों की आवश्यकता नहीं है। हमें कोई हथियार नहीं चाहिए। (जी, मास्टर।) […]हम अंत तक लड़ेंगे। (जी, मास्टर।) हाँ।महामहिम राजा जयबाया ने यह भी देखा था कि अंतकाल में दानवों का उत्पात बढ़ जाएगा।“चेहरों के बिना अनेक विचित्र आवाज़ें। आत्माओं की सेनाएँ पंक्तिबद्ध हो रही हैं, उनकी श्रेणियों में शामिल होने को उमड़ रही हैं, अदृश्य और निराकार।”यह भविष्यवाणी हमारी परम अंतर्दृष्टिशाली सुप्रीम मास्टर चिंग हाई द्वारा पृथ्वी की जनसंख्या में दानवी प्राणियों के प्रतिशत के बारे में किए गए रहस्योद्घाटन से मेल खाती है।देखिए, संसार की 41% जनसंख्या अब भी इसी श्रेणी में है! और वे वास्तव में यही हैं— अमानवीय मनुष्यों। और वे वही करते हैं जो वे करते हैं: —हानिकारक कामो। यदि नकारात्मक प्रभाव के हर माध्यम से यह प्रतिशत बढ़ गया, तो उनकी प्रभुत्वशाली शक्ति अकल्पनीय होगी। तब मनुष्यों असहाय होकर अधीन और दास बना दिए जाएँगे, या उनका अस्तित्व ही मिटा दिया जाएगा! यह दुर्भाग्यपूर्ण अंत हो सकता है।लेकिन राजा जयबाया ने देखा था कि न्याय की रानी की विजय होगी।“उन्होंने माया और दानवों को पराजित किया। तब सभी अदृश्य प्राणीओं पश्चात्ताप करते हुए पंक्तिबद्ध हुए और उनका अनुसरण करते हैं।”2019 में, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ने सभी ईश्वरगण और ब्रह्मांडीय प्राणियों की सहायता से माया और नकारात्मक शक्ति पर अपनी विजय की घोषणा की।और अब नकारात्मक शक्ति समाप्त हो गई है, माया भी समाप्त हो गई है और सदा के लिए नरक में बंद है, कम से कम अभी बहुत, बहुत, बहुत, बहुत, बहुत, बहुत लंबे समय के लिए। बंद है। लेकिन मुझे धन्यवाद मत दीजिए। मैं तो केवल सर्वोच्च सेनापति हूँ। सभी ईश्वरगण और ब्रह्मांडीय प्राणियों को धन्यवाद, जिन्होंने अपनी सारी शक्ति एकत्र की; अन्यथा यह संभव नहीं होता। इसलिए, सभी मूल लोक और उससे ऊपर के लोकों से हैं। […]मैंने कहा, “आप सभी मेरी बात सुनिए!” मैं बहुत क्रोधित थी, इससे भी अधिक ऊँची आवाज़ में और अधिक क्रोध से बोली। “आप, अभी अपनी सारी शक्ति एकत्र कीजिए, आप सभी, इसी क्षण! मेरे लिए उस माया को नष्ट कर दीजिए। अभी!” और फिर, निस्संदेह, उन्होंने ऐसा कर दिया। इसमें अधिक समय नहीं लगा। ओह, मैं हैरान रह गई।और मैंने तीन बार दोहराया, “आप सभी अपनी पूरी शक्ति एकत्र और केंद्रित करके माया को नष्ट कर दीजिए। और अभी!” मैंने कहा, “अभी! अभी!” मैंने यही बात तीन बार दोहराई।लेकिन दूसरी बार तक वे यह कर चुके थे। तीसरी बार मैं बस… शब्द पहले ही निकल रहे थे, इसलिए रेलगाड़ी की तरह आगे बढ़ते गए। वे पहले ही निकल रहे थे, मैं उन्हें बीच में नहीं रोक सकी। मेरी शक्ति, मेरा क्रोध, मेरी ऊर्जा निरंतर बाहर बह रहे थे, और मैं रुक नहीं सकी, इसलिए मैंने इसे तीन बार कहा।फिर मैंने उनसे पूछा, “हो गया?” उन्होंने कहा, “हाँ।” और वे सभी उछल रहे थे; और पूरा ब्रह्मांड, इतने अनगिनत प्राणीओं थे कि उनकी संख्या देखी भी नहीं जा सकती थी। आप केवल सामने के कुछ प्राणियों को उछलते और पुकारते देख सकते थे, “माया समाप्त हो गई, माया समाप्त हो गई, माया समाप्त हो गई!” वे बस उछल रहे थे और रो रहे थे, प्रसन्न, बहुत ही प्रसन्न।2024 में, मास्टर ने यह महान समाचार साझा किया कि उन्होंने उत्साही प्रेतों के राजा और उत्साही दानवों के राजा पर विजय पा ली है।हाल ही में, महामहिम, उत्साही प्रेतों के राजा, उस लोक में जाकर बस गए हैं, जहाँ मैंने उत्साही दानवों या उत्साही प्रेतों जैसे प्राणियों के लिए दुनिया बनायी है। लेकिन उत्साही दानवों के राजा ने अब भी इसी ग्रह पर रहने का निर्णय लिया है। उत्साही प्रेतों के राजा ने अपने पूरे दल, सभी नागरिकों को, उस लोक में ले जाने का निर्णय लिया है, जिसे मैंने बनाया है इफ़्यूज़ नाम का।आई-एफ़-यू-एस-ई। अब, वे बहुत प्रसन्न हैं, उस स्थान के लिए परमेश्वर के अत्यंत आभारी हैं, जो तीसरे स्तर के ऊपर, तीसरे और चौथे आध्यात्मिक तल के बीच है। […]इसलिए मुझे खुशी है कि उत्साही दानवों और उत्साही प्रेतों के दो बड़े समूहों आध्यात्मिक उपलब्धि पाने के हमारे मार्ग में बाधा डालने से स्वयं हट गए हैं। अब यह पहले से बहुत आसान है, क्योंकि वे जानबूझकर हमें रोकने के लिए हमारे आसपास नहीं हैं।महामहिम राजा जयबाया ने भविष्यवाणी की थी कि न्याय की रानी सभी के द्वारा प्रिय मानी जाती हैं और पूरी दुनिया में जानी जाती हैं।“परमेश्वर की संदेशवाहक, उनके दो राज्य हैं: एक मक्का में है। दूसरा जावा की धरती पर है। पवित्र संत का निवास, ठीक-ठीक, पेराक और तेम्पुरान के पश्चिम में स्थित पेराहू पर्वत पर है। वह उनकी समस्त प्रजा से प्रेम पाती हैं। वह पूरे संसार में प्रसिद्ध रानी हैं।”उनके दिव्यदर्शन के अनुरूप, स्वर्ग में मास्टर के नाम टिम क्वो टू का अर्थ है, “सभी लोकों के प्रिय प्रभु।” हम महामहिम राजा जयबाया को धन्यवाद देते हैं, सैकड़ों वर्षों पहले ऐसी उद्बोधक भविष्यवाणियाँ हमारे लिए छोड़ने के लिए। उनके दिव्यदर्शनों का साकार होना हमें अपने युग की उद्धारकर्ता और न्याय की रानी के साथ संघर्ष जारी रखने की आशा और शक्ति देता है!










