विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
वीगन जीवनशैली अपनाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रस्तुत हैं कुछ उत्साहजनक समाचार दुनिया भर से, जो दिखाते हैं कि वीगन का रुझान अब मुख्यधारा में है!वीगन आहार आकर्षण बढ़ाता है। रीसेंट प्रोग्रेस इन न्यूट्रिशन पत्रिका में प्रकाशित एक नई समीक्षा के अनुसार, पशु-जनों का मांस न खाने से पसीने की गंध बेहतर होती है, फल और सब्ज़ियाँ कैरोटीनॉयड के ज़रिए त्वचा का रंग निखारती हैं, जटिल कार्बोहाइड्रेट उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी करते हैं और यह आहार स्वस्थ वज़न बनाए रखने में मदद करता है- ये सभी बातें अधिक आकर्षक दिखने से जुड़ी हैं (फ़िज़िशियन्स कमेटी फॉर रेस्पोंसिबल मेडिसिन)ए ग्रीनर फ़्यूचर [ब्रिटेन] के एक नए विश्लेषण के अनुसार, संगीत समारोह और सजीव कार्यक्रम पर्यावरणीय स्थिरता के लिए अपने प्रयास बढ़ा रहे हैं। यूरोप, एशिया और उत्तर व दक्षिण अमेरिका के 12 देशों में आयोजित 24 समारोहों का अध्ययन भोजन और पेय संबंधी पर्यावरण-अनुकूल नीतियों में उल्लेखनीय प्रगति दिखाता है, 94% कार्यक्रमों में इस क्षेत्र के लिए औपचारिक प्रतिबद्धताएँ हैं। परोसे गए भोजन की कुल मात्रा में वीगन और शाकाहारी व्यंजनों का औसत हिस्सा 53% है, जबकि 17% समारोहों में केवल शाकाहारी या वीगन भोजन परोसा जाता है। अन्य प्रगति में दोबारा इस्तेमाल योग्य कपों का व्यापक उपयोग, एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध, नवीकरणीय ऊर्जा अपनाना, बेहतर पुनर्चक्रण और हर कार्यक्रम में पर्यावरणीय स्थिरता के लिए समर्पित टीमें शामिल हैं (सस्टेनेबिलिटी ऑनलाइन)यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय ने निर्णय दिया कि वीगन भोजन न देकर स्विट्ज़रलैंड ने वीगन कैदियों के अधिकारों का उल्लंघन किया है, इस निर्णय ने नैतिक वीगनवाद को यूरोपीय मानवाधिकार कानून के तहत संरक्षित आस्था के रूप में स्थापित किया (प्लांट बेस्ड न्यूज़)ब्रिटेन के गैर-लाभकारी संगठन Veg.ac और OneFork.org विश्व स्तर पर वीगन शिक्षा का विस्तार कर रहे हैं। पहला संगठन अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए सुलभ बहुभाषी ऑनलाइन संसाधन उपलब्ध कराता है, जबकि दूसरा व्यापक जनसमूह को पशु-जनों के कल्याण, मानव स्वास्थ्य और खाद्य प्रणालियों जैसे विषयों पर जानकारी देता है (एबी न्यूजवायर)कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो [अमेरिका] और फ़्राइबुर्ग विश्वविद्यालय [जर्मनी] के शोधकर्ताओं के अनुसार, एक महीने का वीगन आहार डीएनए मिथाइलेशन के पैटर्न में सकारात्मक बदलाव लाता है, जो जैविक उम्र बढ़ने की धीमी प्रक्रिया, कम सूजन और प्रतिरक्षा के बेहतर नियमन से जुड़े हैं। अध्ययन के प्रतिभागियों में चयापचय और डीएनए की मरम्मत से संबंधित आणविक बदलाव भी दिखाई दिए। वैज्ञानिकों के अनुसार, अल्पकालिक निष्कर्ष दिखाते हैं कि आहार स्वास्थ्य से जुड़ी जैविक प्रक्रियाओं को तेज़ी से प्रभावित करता है, हालाँकि दीर्घकालिक प्रभाव अभी प्रमाणित नहीं हैं (यूसीएसडी)कई विश्वविद्यालयों के एक संयुक्त अध्ययन में पाया गया कि मनोरंजन के लिए खेल खेलने वाले कॉलेज खिलाड़ी सर्वाहारी आहार से मुख्यतः वीगन आहार अपनाने के बाद भी अपनी सहनशक्ति और ताकत बनाए रखते हैं यह खेल प्रदर्शन के लिए वीगन पोषण की व्यवहार्यता का समर्थन करता है (यूरेकलर्ट)वीगन कला-सामग्री से कलाकार गुणवत्ता से समझौता किए बिना कारमाइन, शेलैक, मधुमोम और पशु-जनों के बाल जैसे- पशु-जनों से प्राप्त छिपे हुए अवयवों से बच सकते हैं। खरीदार डर्वेंट [चारकोल पेंसिलें], एल्मर्स [गोंद की स्टिकें] और अज़ाफ़्रान [जैविक क्रेयॉन] जैसे क्रूरता-मुक्त ब्रांड चुन सकते हैं। विशेषज्ञ उत्पादों के लेबल सावधानी से जाँचने की सलाह देते हैं, वे बताते हैं कि आइवरी ब्लैक और PBk9जैसे रंगद्रव्य अक्सर पशु-जनों की हड्डियों से बनाए जाते हैं (वेजन्यूज़)जामा नेटवर्क ओपन पत्रिका में प्रकाशित एक शोध पत्र कम वसा वाले वीगन आहार को जानबूझकर कैलोरी सीमित किए बिना अधिक वज़न घटने से जोड़ता है। अधिक वज़न वाले 244 वयस्कों का 16 सप्ताह तक विश्लेषण करके शोधकर्ताओं ने दिखाया कि वीगन आहार भोजन का ऊर्जा घनत्व 30% घटाता है, जिससे कम कैलोरी में भी पेट भरा रहता है। इसलिए शोधकर्ता चिकित्सकों को सलाह देते हैं कि वे मरीज़ों को केवल कम खाने के बजाय अपने खाने का ढंग बदलने के लिए प्रोत्साहित करें (मेडपेज टुडे)वीगन आहार दालों, सोया उत्पादों, मेवों और बीजों, गहरे रंग की हरी पत्तेदार सब्ज़ियों तथा अन्य खाद्य पदार्थों से आवश्यक आयरन प्रदान करता है, आयरन के इन वीगन स्रोतों के साथ विटामिन सी लेने से शरीर में उसका अवशोषण बेहतर होता है (वेजन्यूज़)कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय [ब्रिटेन] के शोधकर्ता क्रिस मैकडॉनल्ड के एक नए शोध पत्र में 20 खाद्य पदार्थों के बीच टोफू को समग्र रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रोटीन स्रोत बताया है, यह सैल्मन, अंडों और गोमांस से आगे है। नई बीपीआई [सर्वश्रेष्ठप्रोटीन सूचकांक] अंक प्रणाली पोषण, किफ़ायतीपन, उपलब्धता और पर्यावरणीय प्रभावों को ध्यान में रखती है। टोफू को पर्यावरण के मामले में सर्वोच्च अंक मिले। प्रति 100 ग्राम प्रोटीन के लिए इससे लगभग 0.61 किलोग्राम CO2 उत्सर्जन होता है और 2.16 वर्ग मीटर भूमि लगती है, जबकि गोमांस के लिए 64.19 किलोग्राम CO2 उत्सर्जन होता है और 211.38 वर्ग मीटर भूमि लगती है। समग्र रैंकिंग के शीर्ष 20% में वनस्पति खाद्य पदार्थों का दबदबा है, जबकि प्रति 100 ग्राम प्रोटीन की लागत के आधार पर दालें सबसे सस्ता प्रोटीन स्रोत है (वियतनामनेट)यह सूची और भी जारी है… अधिक जानकारी और निःशुल्क डाउनलोड के लिए कृपया देखें SupremeMasterTV.com/veg-trend-news











