विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ईरान में कियान से एक हार्टलाइन है, फारसी भाषा में, जिसमें कई भाषाओं के उपशीर्षक हैं:नमस्कार मेरे परम आदरणीय गुरुवर और मेरे प्रिय सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम। मैं अपने माता-पिता की सेवा करने के अपने अनुभव को साझा करना चाहता हूँ। इन सभी वर्षों के दौरान, मैं इस बात को सही मायने में समझे बिना जी रहा था कि माता-पिता अपने बच्चों के लिए कितना त्याग करते हैं, और अपने पिता और माता के समर्पण और निस्वार्थता के बारे में मुझमें कोई समझ नहीं थी। हाल ही में भी मैं यही सोच रहा था कि पहला मौका मिलते ही मुझे खुद को अलग कर लेना चाहिए और अपने निजी लक्ष्यों को पूरा करना चाहिए। आप से मिली एक जागृति के लिए धन्यवाद, कि मेरे माता-पिता के अतीत और वर्तमान के बलिदान मेरी आँखों के सामने आ गए, और मैंने उनकी अधिक मदद करने और उनके लिए उपलब्ध रहने का निर्णय लिया।कुछ समय बाद, मुझे आखिरकार यह अहसास हुआ कि बिना किसी प्रतिफल या प्रशंसा की अपेक्षा किए, दूसरों के लिए हर दिन सरल दिखने वाले कार्यों को करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसके लिए अपार प्रेम और निस्वार्थता की आवश्यकता होती है। और मुझे उस बलिदान और समर्पण के स्तर की थोड़ी समझ मिली जो मेरे माता-पिता ने इन इतने सालों से दिखाई है— वे जिन्होंने अपना पूरा जीवन अपने बच्चों के लिए समर्पित कर दिया। और एक बार फिर, आपकी कृपा से, मेरा अहंकार छोटा होता गया, और मुझे एहसास हुआ कि अगर मैंने खुद को एक प्रेमपूर्ण और निस्वार्थ व्यक्ति बनाने की कल्पना की है, तो वह भी एक भ्रम के अलावा और कुछ नहीं है।माता-पिता के यह बलिदान एक सच्चे संबुद्ध गुरु के बलिदानों का एक छोटा प्रतिबिंब है, जो दीक्षा देकर और शिष्यों (उनके संतातों) के कर्मों को अपने ऊपर लेकर, अथाह कष्टों को सहते हैं, - जो दूसरे लोग देख नहीं पाते। जैसा कि आपने हमें सिखाया है, दूसरों के प्रति निस्वार्थ होना, मदद करने के शुद्ध इरादे के साथ— बिना ध्यान या प्रशंसा पाने की चाहत के— यह एक बोधिसत्व का गुण है।और हमारे माता-पिता इस निस्वार्थता का एक छोटा सा उदाहरण हैं। वास्तव में, यह आपका ही परम प्रेम है जो माताओं और पिताओं के जरिए हम तक पहुँचता है। जैसे कि आपने स्वयं कहा है: "मैं तुमसे हमेशा प्रेम करूँगी, तमाम माताओं के ज़रिए, तमाम प्रेमियों के ज़रिए, उन तमाम सुंदरताओं के ज़रिए, जिन्हें तुम इतने संजोते हो..."मेरे भीतर माता-पिता के प्रति प्रेम जगाने के लिए आपको धन्यवाद। मुझे आशा है कि अब मुझे अपने पिता और माता के साथ व्यवहार करने का सही तरीका मिल गया है। आपकी कृपा की बदौलत, मैं इन दिव्य सत्वों की सर्वोत्तम संभव तरीके से सेवा कर सका, उनके प्रति अपना ऋण चुका सका और निस्वार्थता का अभ्यास कर सका। आपको, सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम को, और सभी समर्पित और निस्वार्थ माता-पिताओं को ढेर सारी शुभकामनाएँ। ईरान से कियानमाता-पिता के भक्त कियान, आपका संदेश इस बात का एक अद्भुत स्मरण है कि अहंकार से परे देखना और हम कौन हैं, इसकी वास्तविकता को समझना कितना कठिन है। विश्व भर के माता-पिता अपनी इच्छाओं और जरूरतों से पहले अपने बच्चों को रखना सीखते हैं। हमें हमारे माता-पिता को वह प्यार और देखभाल देने के हर अवसर का आनंद लेना चाहिए जो उन्होंने हमें दिया है! आप और आध्यात्मिक ईरान दिव्य आनंद से असीम रूप से धन्य हों, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर ने आपके लिए एक सुंदर जवाब भेजा है: "समर्पित कियान, आपकी हार्टलाइन पढ़कर बहुत खुशी हुई। बच्चों के लिए उन बलिदानों को समझना बहुत कठिन होता है— शायद असंभव भी है— जो उनके माता-पिता हर एक दिन करते हैं। प्रेमपूर्ण माता-पिताओं के मन में सदा उनके बच्चे ही सर्वोपरि होते हैं— वे उनके बारे में चिंता करते हैं, उनकी देखभाल करते हैं, उनकी जरूरतों को पूरा करते हैं, और अपनी सर्वोत्तम क्षमता से इस दुनिया में उनका मार्गदर्शन करते हैं। क्वान यिन ध्यान का आपका सच्चा अभ्यास, परमेश्वर और अपने माता-पिता के प्रति आपके प्रेम के साथ, आपको एक ऐसे प्रेमपूर्ण व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद कर रहा है जो अपने माता-पिता के प्रति अधिक निस्वार्थ और सहानुभूतिपूर्ण बनने का प्रयास कर रहा है। अब आप समझ गए हैं कि उन्होंने आपके लिए कितना कुछ किया है। शाबाश! मैं आपको और आपके माता-पिता को मेरा ढेर सारा प्यार और स्नेह भेज रही हूँ! आप और चिंतनशील ईरानी लोग सदा यह अनुभव करें कि आप स्वर्गों के शरण में हैं।”











