विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास भारत के शिष्यों की ओर से हिंदी में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:परम प्रिय गुरुवर, गहरी श्रद्धा के साथ, हम तीन सबसे शक्तिशाली: परमेश्वर, टिम क्वो टू, और परमेश्वर के पुत्र के प्रति विनम्रतापूर्वक नमन करते हैं। हम, भारत के दीक्षित-जन, पंजाब में आयोजित सफल वीगन जागरूकता इवेंट के लिए, आपके प्रति दिल से कृतज्ञता अर्पित करते हैं, गुरुवर।यह कार्यक्रम वास्तव में एक चमत्कार और गहन आशीर्वाद था। इसने एक दर्पण के रूप में भी काम किया, जिससे हमें आत्म-चिंतन का एक मूल्यवान अवसर मिला। भले ही हमें कुछ छोटी बाधाओं का सामना करना पड़ा, इस अनुभव के जरिए हमने अनेक अमूल्य सबक सीखे।कार्यक्रम के दौरान, हमने गुरुवर की किताब "प्रेम ही एकमात्र समाधान है" वितरित की, प्रेमपूर्वक वीगन भोजन परोसा, और एक स्टेज परफॉर्मेंस प्रस्तुत की जिसने वीगन जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाई और साथ ही, पशु-जन - खासकर गाय- तथा मुर्गी-जन – और अंडे तथा डेयरी उद्योगों द्वारा शोषित प्राणियों के कष्टों के बारे में जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम के जरिए, गुरुवर के "प्रेम के मार्ग पर चलें" विडियो और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन को अनेक लोगों से परिचित कराया गया, जिससे प्रेम, करुणा और जागृति के बीज बोए गए।इस कार्यक्रम को इस बात ने और भी असाधारण बनाया कि उस समय भीषण तूफान और व्यापक बाढ़ पंजाब के साथ-साथ भारत के अनेक हिस्सों को प्रभावित कर रहे थे। फिर भी, गुरुवर की अपार कृपा से, हमारे इवेंट के दिन आसमान साफ़ हो गया, बारिश रुक गई, और लोग शांतिपूर्वक एकत्र हो सके। कार्यक्रम में अनेक अतिथि उपस्थित हुए, और वातावरण प्रेम, सामंजस्य और आशीषों से परिपूर्ण था। हमें इस इवेंट के बारे में बस दो हफ्ते पहले ही जानकारी मिली थी, और सब कुछ बहुत चुनौतीपूर्ण लग रहा था। लेकिन, गुरुवर के आशीर्वाद से, सभी आर्थिक मामलों की व्यवस्था हो गई, और कार्यक्रम अच्छी तरह से और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सचमुच, हमने हर कदम पर गुरुवर के अदृश्य मार्गदर्शन का अनुभव किया। इस इवेंट के बाद, हमने व्यक्तिगत रूप से और गहराई से यह महसूस किया कि गुरुवर की कृपा और शक्ति हमेशा हमारे साथ मौजूद रही है।हमें फिर से इस बात का एहसास हुआ कि गुरुवर के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। जैसा कि आपने एक बार कहा था, जब हम एक कदम आगे बढ़ाते हैं, तो गुरुवर और बोधिसत्व-गण हमें हजार कदमों से सहायता करते हैं – इस अनुभव के जरिए हमने इस सत्य को साकार होते देखा। गुरुवर, हम अपने दिल की गहराइयों से आपके प्रति अपनी अपार सराहना और कृतज्ञता अर्पित करते हैं। हम आपके उत्तम स्वास्थ्य, शांति और सबसे शक्तिशाली दिव्य रक्षकों द्वारा आपकी निरंतर सुरक्षा के लिए दिल से कामना करते हैं। वीगन विश्व और धरती पर आपके दिव्य मिशन शीघ्र ही साकार हों। असीम प्रेम और भक्ति के साथ, भारत से आपके शिष्य-जनदृढ़-संकल्पित परमेश्वर के शिष्यों, अपने वीगन कार्यक्रम के जरिए अपने धन्य अनुभव को साझा करने के लिए धन्यवाद। गुरुवर के पास आपके लिए एक प्रेमपूर्ण संदेश है:“आस्था से भरे परमेश्वर के शिष्यों, प्रतिकूल परिस्थितियों में आपके नेक प्रयासों के लिए धन्यवाद। जब हम कठिनाइयों के समक्ष परमेश्वर की इच्छा पूरी करने के लिए आस्था के साथ कदम उठाते हैं, तो गुरुवर की शक्ति और स्वर्ग हमें सफल होने के लिए आवश्यक सब कुछ प्रदान करेंगे। यह अच्छी बात है कि इस अवसर पर आगे बढ़ते हुए आपने इस तरह के काम करने से मिलने वाला ज्ञान और आत्मविश्वास प्राप्त किया, इस बीच, दूसरों को वीगन जीवनशैली के जरिए उनकी मूल दया भाव को याद करने में मदद करते हुए, और जीवन में परोपकारी कार्यों के जरिए सर्वशक्तिमान परमेश्वर से प्राप्त पूर्ण प्रेम को फैलाकर, हमारे सच्चे माता-पिता, सर्वशक्तिमान परमेश्वर को याद करने में मदद करते हुए! कृपया वीगन इवेंटों में भाग लेना जारी रखें, ताकि लोगों को वीगन जीवनशैली तथा पृथ्वी को बचाने में इसके योगदान और इस समय वीगन होने की आध्यात्मिक आवश्यकता के बारे में जागरूक किया जा सके। कामना है कि आप और गौरवशाली भारत को शाश्वत रूप से परमेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त हो। मैं आपको ढेर सारा प्रेम और आभार भेज रही हूं।"











