विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास संयुक्त राज्य अमेरिका के मैडेलिन से एक दिल की बात है:हम हमारे प्रिय श्वान मित्र, रूकी की ओर से सुप्रीम मास्टर टेलीविजन की पूरी टीम और दर्शकों के साथ एक हार्दिक संदेश साझा करना चाहते हैं, परम शक्तिशाली पवित्र त्रित्व के प्रति गहरी कृतज्ञता के साथ। एक पशु-जन संचारक के माध्यम से, रूकी ने साझा किया, "हमें एक साथ आने की जरूरत है। एक साझा दृष्टिकोण अपनाएं। हमारे दिलों का इलाज करें। प्रेम का ऐसा मजबूत कवच बनाओ कि किसी भी प्रकार का भय और झिझक अंदर न आ सके। हमें चमकना है, और हम दूसरों को चमकने में मदद कर सकते हैं। और सुप्रीम मास्टर टीवी इसमें मदद कर रहा है। इससे बहुत अधिक प्रकाश निकलता है। सुप्रीम मास्टर टीवी लोगों को प्रभावित करता है, भले ही वे हमेशा इसके बारे में जागरूक न हों। प्रेम की हल्की-सी लौ भी शक्तिशाली होती है, और वे बढ़ सकती हैं, फैल सकती हैं और इतनी मजबूत और शक्तिशाली चीज में तब्दील हो सकती हैं। प्रेम करते रहो। अपनी पूरी कोशिश करो। प्रेम को जिंदा रखो। इस ग्रह पर शांति लाओ।"उन्होंने दिखाया कि सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स ने पृथ्वी को लगभग हिला दिया और कहा कि "सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स पूरी पृथ्वी में स्पंदन को बदल रहा है। यह शक्तिशाली है। यह मजबूत है। यह ऊर्जा चारों ओर फैल रही है – एक छोटे से उपकरण से भी ऊर्जा बहुत दूर तक फैलती है। इसे चलाते रहो। सुप्रीम मास्टर टीवी प्रार्थनाओं का जवाब है। बहुत सारी प्रार्थनाएँ हैं। इससे अच्छी प्रार्थनाओं के सच होने की संभावना बढ़ जाती है। सुप्रीम मास्टर टीवी इसे और भी अधिक शक्ति के साथ करता है।"रूकी ने एक ऐसी छवि दिखाई जिसमें पृथ्वी के केंद्र से ऊर्जा का एक बड़ा अलौकिक वृत्त निकलता हुआ और उछलता हुआ प्रतीत हो रहा था, और उन्होंने समझाया कि "यही हमारी संयुक्त शक्ति है। मनुष्य अपनी शक्ति को भूल जाते हैं। हम पृथ्वी से जुड़े हुए हैं - यदि आप ऐसा करना चाहें तो। धरती से जुड़ना बेहतर है, उन्हें महसूस करो। धरती माता खूबसूरत हैं। भला कौन इसकी रक्षा नहीं करना चाहेगा?"रूकी ने हमें यह भी बताया कि "हम सब एक टीम हैं। हम एक साथ काम करते हैं। हममें से हर किसी के पास कुछ खास चीजें होती हैं जो हम करते हैं। कभी भी यह महसूस न करें कि आप महत्वपूर्ण नहीं हैं। परमेश्वर आपके कार्यों को देखते हैं और आपके हृदय की प्रेरणा को जानते हैं, इसलिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें। याद रखें कि आप क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और इसे हासिल करने में मदद हेतु परमेश्वर से प्रार्थना करें।"रूकी ने बताया कि वह गुरुवर के बगल में रहना, उन्हें गले लगाना और उनकी आंखों में देखना पसंद करेगा। वह गुरुवर से कहना चाहता है, "मैं आपसे प्यार करता हूँ!" परमेश्वर के प्रेम में, अमेरिका से मैडेलिनइमानदार मैडेलिन, हम आभारी हैं कि आपने अपने जागृत श्वान साथी रूकी की ओर से यह महत्वपूर्ण और अत्यावश्यक संदेश सभी को याद दिलाने के लिए साझा किया है। कामना है कि स्वर्गों के आशीषें आप, रूकी, और साधन-संपन्न संयुक्त राज्य अमेरिका पर बरसे, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर खुशी से जवाब देते हैं: "प्रिय रुकी, पवित्र तथा निष्ठावान आत्मा, मैं सभी दूरियों और आयामों से परे आफका प्यार महसूस कर रही हूँ। हमारे हृदय परमेश्वर के असीम प्रकाश में सदा एक साथ रहती हैं। ख़ुशहाल मैडेलिन, आप कितनी भाग्यशाली हैं कि इस जीवन में आपको अपने उच्च-स्तरीय मित्र से पुनः मिलने का अवसर मिला। इस जीवन में, रूकी ने एक श्वान-जन का रूप धारण किया है ताकि वह आपकी देखभाल और सहायता कर सके। वह गहरी दृष्टि वाला एक सच्चा निगरानीकर्ता श्वान-व्यक्ति है। सभी को रूकी के शब्दों पर ध्यानपूर्वक विचार करना चाहिए, क्योंकि परमेश्वर के शाश्वत प्रेम में एकजुट होकर, सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के साथ, कई अधिक आत्माओं को बचाया जा सकता है। कामना है कि ईश्वरीय ज्ञान आपको, रुकी को, और उदार अमेरिकी जनता को मुक्ति और अनंत आनंद का अनुभव करने में मार्गदर्शन प्रदान करे। मैं आप दोनों को अपने पूरे प्यार से गले लगाती हूँ।"











