विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
जनवरी 2026 में, दक्षिण कोरियाई सरकार ने चार दशकों से चले आ रहे एक क्रूर उद्योग के अंत की घोषणा की। अधिकारियों ने भालू-जनों के प्रजनन, उन्हें पालने और उनसे पित्त निकालने पर व्यापक प्रतिबंध लागू किया। पशु-जन कल्याण संबंधी संशोधित कानून के उल्लंघन दो से पांच साल तक की कारावास की सजा का प्रावधान है। तंग पिंजरों और क्रूर व्यवहार के खिलाफ सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों के बाद, अधिकारियों, उद्योग श्रमिकों और कार्यकर्ताओं ने 2022 में एक समझौते पर सहमति व्यक्त की, जिसे 2026 में पूरी तरह से लागू किया गया। हितधारकों को शेष भालू-निवासियों के रखरखाव के लिए छह महीने की मोहलत और वित्तीय सहायता दी गई, हालांकि पित्त निष्कर्षण पर तुरंत प्रतिबंध लगा दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रतिबंध वन्यजीव कल्याण और अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी के प्रति दक्षिण कोरिया की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दक्षिण कोरिया को अब तक करुणा, शांति, संरक्षण और सदाचारी शासन के लिए कुल 8 शाइनिंग वर्ल्ड लीडरशिप अवार्ड प्राप्त हुए हैं। दक्षिण कोरिया, मासूम भालू-जनों को नुकसान से बचाने के आपके इस नेक फैसले के लिए हम आपको सलाम करते हैं। परम ईश्वर के प्रेमपूर्ण मार्गदर्शन से मानवता अतीत की गलतियों को सुधारना जारी रखे और शांतिपूर्ण भविष्य की ओर आगे बढ़े। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन): "आभारपूर्वक दक्षिण कोरियाई सरकार को करुणा के लिए शाइनिंग वर्ल्ड लीडरशिप अवार्ड अर्पित करते हैं, उच्च सलाम, उच्च सम्मान और अनंत आभार के साथ, आपके देश में रहे जीवित, प्रकृति-प्रेमी तथा सुंदर भालू-जनों के जीवन को बचाने के लिए। कामना है कि स्वर्ग की कृपा और सुरक्षा आपको और आपके लोगों के साथ रहे जैसे आप अनेक प्रकार के अनमोल जीवन को बचाते आ रहे हैं और बचा रहे हैं।"











