विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास पेरू की अलोंड्रा से स्पेनिश भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं के उपशीर्षक हैं:परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, मैं आपके साथ निम्नलिखित बातें साँझा करना चाहती हूँ: 10 जून, 2025 को मैं ब्रह्मांड में एक ऐसी जगह पर थी जहाँ मैं पृथ्वी जैसे कई ग्रहों का अवलोकन कर सकती थी। मुझे यह समझाया गया था कि:वे पृथ्वी ग्रह, पृथ्वी के समान ही विकसित हो रही विभिन्न परियोजनाएं हैं, जो विकास के अलग-अलग चरणों में हैं। वहां निवास करने वाले जीव पृथ्वी जैसी कई प्रणाली से मुक्त थे। वे सार्वभौमिक नियमों का पालन करते हैं और इसके अनुसार जीवन यापन करते हैं। वे (ग्रह), इस मानवता की उन मानव आत्माओं के लिए बचाव परियोजना हैं, जो यदि अवसर के योग्य हों तो वहां जन्म ले सकते हैं। वहां एक महिला नेता थीं; पुरुष उस महिला के निर्देशों का पालन करते थे। यहां के निवासी शारीरिक रूप से इस ग्रह के कुछ बुद्धिमान मूल निवासियों से मिलते-जुलते हैं।फिर मुझे एक ऐसे स्थान पर ले जाया गया जो एक बहुत ही उच्च कोटि के राज्य का हिस्सा था। वहां के निवासियों की भुजाएं और पैर लंबे होते हैं, वे छरहरे होते हैं और प्रेम, करुणा और ज्ञान से परिपूर्ण होते हैं। मैंने देखा कि वहां सामान्य मानवीय भावनाएं मौजूद नहीं हैं। मुझे सिखाया गया था कि इससे मुझे उस खूबसूरत जगह से तुरंत बाहर निकलना पड़ेगा। वह स्थान विशालकाय पारदर्शी क्रिस्टलों से भरा हुआ था। उन्होंने मुझसे मौन में बात की; मेरी ओर देखकर उन्होंने एक सुंदर स्वागत का भाव व्यक्त किया, जिससे मुझे यह एहसास हुआ कि वहाँ पर मेरा घर है। उन्होंने मुझे समझाया कि मैंने स्वेच्छा से यह भौतिक शरीर ग्रहण किया था ताकि मैं यहाँ जन्म लेकर इस साहसिक यात्रा पर आ सकूँ और यहाँ की स्थिति के बारे में जानकारी वापस ला सकूँ। इसी तरह, अन्य लोगों ने भी यही कहा कि इसमें शामिल सभी जोखिमों को देखते हुए यहां आना बहुत साहस का काम था। उन्होंने मुझे बताया कि मैं इस विश्वास के साथ नीचे गई थी कि मुझे गुरुवर मिलेंगे, जो घर वापसी के रास्ते में मेरी सहायता करेंगे।उन्होंने मुझसे कहा कि दुनिया इतनी जटिल नहीं है; यह तो मानसिक दुनिया है जो रेखाओं के संदूषण और मिश्रण के माध्यम से अशांति पैदा कर रही है। जैसे ही अधिकाधिक क्वान यिन ध्यान के सच्चे साधक होंगे, तब उन्हें अलग करना, उन्हें स्वचालित रूप से छांटना और इस तरह के संसारों के लिए उच्च वास्तविकताओं का मार्ग खोलना संभव हो जाएगा।अंततः प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में, मैं एक मध्यवर्ती दुनिया में प्रकट हुई; सभी लोग संतुष्ट दिख रहे थे। मैंने उन लोगों से कहा कि यह सबसे अच्छा विकल्प नहीं है, लेकिन उन्होंने मेरी बात मानने से इनकार कर दिया। अचानक, मुझे फंसी हुई महसूस हुआ और मैंने पवित्र नामों का जाप करना शुरू किया। गुरुवर प्रकट हुए, और वहां के निवासीयों ने गुरुवर के महान प्रकाश के सामने घुटने टेके, और मैं वहां से निकलने में सफल रही। और मैं अपने वर्तमान भौतिक शरीर में जाग उठी। हे गुरुवर, मेरी हमेशा रक्षा करने हेतु आपका धन्यवाद। दिव्य प्रेम के साथ, पेरू से अलोंड्राअंतर्दृष्टिपूर्ण अलॉन्ड्रा, अन्य ग्रहों पर अपने अदभुत आंतरिक दर्शन साँझा करने हेतु हम आपके आभारी हैं। कामना है कि ये हमारे दर्शकों के लिए शिक्षाप्रद हों और ब्रह्मांड में जीवन का वास्तविक अर्थ समझने में सभी की मदद करे। गुरुवर आपको कुछ ज्ञान के शब्द भेजतें हैं:"साहसी एलोन्ड्रा, आपके स्नेहपूर्ण संदेश के लिए धन्यवाद। भौतिक ब्रह्मांड में उन्नति के कई चरण होते हैं। यह अच्छी बात है कि आपको उनमें से कुछ को देखने की अनुमति मिली, और इसे अच्छी तरह याद रखा कि इसे दुनिया के लोगों के साथ साझा करें, ताकि आपको कुछ परिप्रेक्ष्य मिल सके। इस ग्रह पर हमारे पास तेजी से परिवर्तन करने और अपने विकास की गति को असाधारण रूप से बढ़ाने का एक अभूतपूर्व अवसर है। हमारे पास सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स है जो सत्य को उन सभी तक प्रसारित करता है जो इसे सुनना चाहते हैं और साथ ही सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना भी। एक बटन दबाने से कोई भी व्यक्ति तुरंत लगभग अनंत आशीष प्राप्त कर सकता है। ऐसे कई समर्पित साधक भी हैं जो प्रतिदिन 11.5 घंटे ध्यान करते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का एक नेटवर्क बनता है जो दुनिया को ऊपर उठाने में भी मदद कर रहा है। बस एक ही चीज की कमी है और वो है निवासियों का वीगन आहार अपनाना। यदि सभी मनुष्य वह एक महत्वपूर्ण परिवर्तन कर लें, तो पृथ्वी शीघ्र ही एक ऐसा स्वर्ग बन जाएगा जिसकी लोग आज कल्पना भी नहीं कर सकते। कृपया अच्छी तरह से अभ्यास करना जारी रखें और दूसरों को भी वीगन जीवनशैली अपनाने और इन सभी आशीर्वादों का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित करें, ताकि हम इस भौतिक जगत को ऊपर उठा सकें! ईश्वर करे कि आप और पेरू के प्रेरणादायक लोग, अनेक चमत्कारों का अनुभव करें जो परमेश्वर ने हम सभी के लिए रखे हैं। आप हमेशा मेरे दिल में हो।"











