विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास स्पेन के मैड्रिड से क्लाउडिया का एक हार्टलाइन है, स्पैनिश में जिसमें कई भाषाओं के उपशीर्षक हैं:प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे। मैंने 8 जनवरी, 2025 के फ्लाई-इन न्यूज़ में देखा था कि आपने "एक बुद्ध या पूर्णतः सम्बुद्ध गुरु की तीन आवश्यक शक्तियों" के बारे में बात की थी। और जब आपने यह कहा, तो मैंने सोचा: "ये सुप्रीम मास्टर चिंग हाई की शक्तियां हैं।" मैं पृथ्वी ग्रह को बचाने हेतु आपके अथक प्रयासों के लिए आपको धन्यवाद देना चाहती हूं।मैं बत्तख-जनों से भरे एक तालाब के पास रहती हूँ। एक दिन मैंने उन्हें रोटी दी, और वे बहुत खुश हुए... उसके बाद, मैं अक्सर अपनी दादी के साथ उन्हें खाना खिलाने जाया करती थी। हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। मुझे उनमें से कुछ को सहलाने का भी मौका मिला। वे बहुत ही प्यारे हैं!एक बार फिर, पशु-जनों ने साबित कर दिया है कि वे चेतनशील प्राणी हैं, और इंसानों को उन्हें नहीं खाना चाहिए। इसीलिए मैं जीवन भर वीगन रही हूँ।परम गुरुवर के लिए मैं अनंत सुस्वास्थ्य और आशीर्वाद की कामना करती हूँ। मैं आपको प्यार करती हूँ, गुरुवर। ढेर सारे प्यार और आलिंगन के साथ, मैड्रिड, स्पेन से क्लाउडिया।दयालु क्लाउडिया, आपके घर के पास रहने वाले बत्तख मित्रों से दोस्ती करने की आपकी प्यारी कहानी साँझा करने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। गुरुवर आपको प्यारा सा जवाब भेजतें है:"दयालु क्लाउडिया, आपको धन्यवाद, एक अच्छी क्वान यिन अभ्यासी और एक प्रेमपूर्ण इंसान होने के लिए, जैसे कि हम सभी को होना चाहिए, और यहाँ तक की आप अपने आस-पास के जंगली पशु-जनों की भी देखभाल कर रहे हैं, उसके लिए भी धन्यवाद। उनके आसपास होना बहुत आनंददायक है, वे बहुत ही सौम्य और प्रेमपूर्ण है। यदि इंसान उनकी आत्माओं को उनके वास्तविक स्वरूप में देख पाते और उन्हें जान पाते, तो वे सभी लोग परमेश्वर के इन अद्भुत जीवों के प्रति केवल प्रेम और मैत्री-भाव ही रखते। कोई भी उन्हें खाने के बारे में तो सोचता भी नहीं। यह बहुत अच्छी बात है कि आपने उनसे इस तरह से जुड़ने के लिए समय निकाला। उनके पास हमें सिखाने के लिए बहुत कुछ हैं, उनके जाहिर और मौन तरीकों से। परमेश्वर की कृपा से, आप और स्पेन के सचेत एवं सजग लोग अपने आस-पास की हर चीज में परमेश्वर की उपस्थिति का अनुभव करें। मेरा प्रेम हमेशा आपका मार्गदर्शन करने और आपकी रक्षा करने हेतु आपके साथ है।"











