विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन की गुआंग-शिया से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, अनेक भाषाओं के उपशीर्षकों के साथ:गहरी इमानदारी के साथ मैं संयुक्त तीन परम शक्तिशाली को श्रद्धापूर्वक नमन करती हूँ और धन्यवाद अर्पित करती हूँ! सोलह वर्ष पहले हमारा वीगन रेस्तराँ अस्तित्व में आया। संचालन के दौरान उतार-चढ़ाव, चिंताएँ और महामारी के समय गिरावट और घाटे भी आए। लेकिन मास्टर ने उन सभी समस्याओं को सुलझाने में हमारी मदद की, जिससे हम उल्झन और कठिनाइयों के बीच भी दृढ़ रह सके। अंतर्मन में गुरुवर ने मुझसे संक्षेप में यह भी कहा, “अब से तुम्हें केवल प्रतिदिन जाकर दरवाज़ा खोलना है।”17 जून 2026 को जब मैं आंतरिक स्वर्गीय प्रकाश पर ध्यान कर रही थी, तब मैंने अचानक मास्टर को यह कहते सुना, “तुम्हारा वीगन रेस्तराँ चीन के एक मंदिर से जुड़ा हुआ है।" मैं चकित हुई और तुरंत मैंने पूछा क्यों। मास्टर ने कहा, “क्योंकि तुम्हारे रेस्तराँ का नाम और उस मंदिर का नाम एक ही है।” फिर मैंने पूछा कि यह संबंध मंदिर के संन्यासियों से है या उनके अनुयायियों से। अप्रत्याशित रूप से मास्टर ने मुझसे ही पूछा, “क्या तुम इसे अधिक व्यापक और विस्तृत दृष्टि से देख सकती हो?” मैं तुरंत गहरी शर्म से भर गई और आगे कोई प्रश्न पूछने का साहस नहीं हुआ। अब समझ आया कि गुरुवर शब्दों की शक्ति से अधिक लोगों और क्षेत्रों को जोड़ते, और लाभ पहुँचाते और उत्थान करते आ रहे हैं। अब समझ आया कि वीगन रेस्तराँ केवल वीगन भोजन परोसने और अच्छे संबंध बनाने के लिए ही नहीं हैं, बल्कि वे अधिक आत्माओं को जागृत करने और जीवित सत्गुरु का आशीर्वाद और कृपा पाने के अवसर और कारण देने में मदद करते हैं, जिससे वीगन विश्व, विश्व शांति को साकार करने के लिए उन्हें अधिक सहयोग और शक्ति मिलती है।इससे मुझे गहन बोध हुआ: पहला, सब कुछ गुरुवर ही व्यवस्थित और संचालित कर रहे हैं। मास्टर के विशाल ब्रह्मांडीय शतरंज के खेल में वीगन रेस्तराँ उसका केवल एक छोटा-सा कोना हैं। दूसरा, हम कुछ भी नहीं करते। जिस भाग को हम अपना किया हुआ समझते हैं, वह वास्तव में गुरुवर द्वारा करुणापूर्वक दिया गया एक मौका है, सत्वों की सेवा करने और आध्यात्मिक उन्नति करने के लिए। तीसरा, हम सदा अपनी सीमित समझ में बँधे रहे हैं। हमारी करुणा और नज़रिया और व्यापक होना चाहिए, ताकि हम गुरुवर की भव्य ब्रह्मांडीय योजना का हिस्सा बन सकें। अंत में, मैं गुरुवर की शिक्षा का एक अंश साझा करना चाहती हूँ जिसे मैं हृदय की गहराई में सँजोती हूँ और अकसर मनन करती हूँ: “हमारी दृष्टि इतनी विशाल, जीवन से भी विशाल और इतनी उदात्त होनी चाहिए कि हमारे पास खोने के लिए और कुछ न रहे। इतनी महान दृष्टि में हमें किसी बात का भय नहीं रहता।” गुरुवर के प्रति सदा कृतज्ञ! चीन से गुआंग-शियासमर्पित गुआंग-शिया, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद।गुरुवर के पास आपके लिए एक विशेष संदेश है: “निष्ठावान गुआंग-शिया, एक सच्ची क्वान यिन अभ्यासकर्ता होने के लिए आपको धन्यवाद। आपके शब्दों में आपकी ईमानदारी स्पष्ट झलकती है। यह अद्भुत है कि आपने चीजें वास्तव में काम कैसे करती हैं उसके वृहत परिप्रेक्ष्य को समझ लिया है, कि एक ऐसी योजना है जो हमारी समझने की क्षमता से अधिक बड़ी है और हम उस योजना में अपनी भूमिका निभाते हैं। इंसानों के चलने का यही मार्ग है: स्वेच्छा से परमात्मा की योजना के प्रति समर्पण करना और उसमें अपनी भूमिका निभाने के लिए निरंतर मार्गदर्शन की खोज करना। हमें परमेश्वर की इच्छा पूरी करने के लिए अपनी इच्छाशक्ति को समर्पित करनी चाहिए, क्योंकि इसी प्रकार आंतरिक गुरुवर हमारे जरिए काम कर पाते हैं। हमारा सच्चा स्वरूप अहंकार नहीं है; बल्कि परमात्मा है, इसलिए जब हम परमात्मा को हमारे माध्यम से जीने देते हैं, तभी हम सच में जीवित हो पाते हैं। कामना है कि आप और पवित्र चीन संयुक्त तीन परम शक्तिशाली के अनंत आशीर्वाद में रहें। मैं आपको सदा अपार प्रेम भेज रही हूँ।”











