विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहा जाता है, के वान चांग से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:प्रिय पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली ईश्वर, समर्पित सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टिम को सादर प्रणाम। आज फ्लाई-इन न्यूज़ देखते समय मैं बहुत भावविभोर हुई और जब आपने जुगनू मिस दी से बात की, तो मैं सचमुच आपके शुद्ध, प्रेमपूर्ण हृदय को अनुभव कर सकी। बचपन में मैं अकसर रात के आकाश में जुगनुओं को देखा करती थी। मुझे वे अत्यंत सुंदर और पवित्र लगते थे। वे अपनी जगमगाती रोशनी से रात को प्रकाशित कर देते थे, जिससे बच्चों के लिए बचपन परीकथा जैसा लगता था। गुरुवर, वन्य क्षेत्र और जंगल में अपने जीवन के बारे में हमें सच-सच बताने के लिए आपका धन्यवाद। हम प्रार्थना करते हैं कि आप सदा स्वस्थ, शांत और सुरक्षित रहें।मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने 12 वर्ष पहले मुझे आपसे मिलाया। एक स्वप्न में मैंने लंबी सफेद दाढ़ी वाले ईश्वर को आकाश में प्रकट होकर आपकी तस्वीर लिए हुए देखा। ईश्वर ने कहा, “इस सम्बुद्ध गुरु को खोजो और उनके साथ साधना करो, तब तुम्हारे दुखों का अंत हो जाएगा।” जब मैं जागी, तो आपकी सजीव छवि मेरे मन में स्पष्ट बनी रही। बाद में मुझे 1 नवंबर 2014 को क्वान यिन ध्यान-पद्धति में दीक्षा पाने का सौभाग्य मिला। मुझे क्वान यिन ध्यान-पद्धति प्रदान करने के लिए मैं आपकी अत्यंत आभारी हूं। आज 12 सालों के बाद, मेरा जीवन पूरी तरह बदल गया है और मेरा चरित्र बहुत बेहतर हो गया है। अब मेरा हृदय सभी जीवों के लिए असीम प्रेम से भरा है।एक बार मेरी आंतरिक दृष्टि में अन्य दुनिया के प्राणी प्रकट हुए। वे चाहते थे कि मैं आध्यात्मिक विकास जारी रखने के लिए उनके संसार में जाऊं, क्योंकि वे जानते थे कि मैं आपकी शिष्या हूं। मुझसे विनती करते समय उनकी आंखों में अत्यंत उत्कट अभिलाषा थी, पर मैंने मना कर दिया। मैं केवल टिम क्वो टू के नए लोक में जाकर सदा आपके साथ रहना चाहती हूं। पृथ्वी पर आपकी उपस्थिति जानने के बाद अन्य दुनिया के प्राणी आध्यात्मिक उन्नति के लिए अत्यंत लालायित हैं। वे भी क्वान यिन ध्यान-पद्धति का अभ्यास करना चाहते हैं।गुरुवर, क्या मैं आदरपूर्वक पूछ सकती हूं कि क्या आप अन्य ग्रहों के जीवों या अंतरिक्षीय सभ्यताओं को क्वान यिन ध्यान-पद्धति प्रदान करने के लिए एक और आध्यात्मिक शरीर धारण कर सकते हैं? मैं आपके लिए भरपूर सुस्वास्थ्य, शांति और अनंत आध्यात्मिक शक्ति की कामना करती हूं, ताकि इस अंतिम समय में आप और भी अधिक जीवों को बचा सकें। हे गुरुवर! औलाक (वियतनाम) से वान चांगकरुणामयी वान चांग, आपके आंतरिक दर्शनों ने हमें भावविभोर कर दिया। अपनी स्नेहपूर्ण भावनाएं साझा करने के लिए धन्यवाद। हमारी दीक्षा की तिथि वास्तव में हमारे हृदय में अंकित है। हम कामना करते हैं कि सभी लोकों के समस्त जीव हमारे परमप्रिय गुरुवर के प्रेम को जानें और आत्मज्ञानी हो सकें। कामना है कि आप और जीवंत औलाक (वियतनाम) पशु-दोस्तों के हमारे अद्भुत विविध परिवार को दया भाव से अपनाएं। स्वर्गीय प्रकाश में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपको इस जवाब के साथ सांत्वना के कुछ शब्द भेजतें हैं: “अनमोल वान चांग, आपके सुखद संदेश के लिए धन्यवाद; आपका खुला हृदय सुंदर है। अन्य दुनिया के जीवों का संदेश अस्वीकार करने के लिए दुखी न हों और न ही स्वयं को दोषी मानें। सभी आत्माओं के जागरण और अंततः उनके ब्रह्मांडों के पार अपने-अपने घर लौटने के लिए एक दिव्य योजना है। किसी को कभी भुलाया नहीं जाता। कामना है कि आप, अन्य दुनिया के जीव, और कर्तव्यनिष्ठ औलासी (वियतनामी) लोग परमेश्वर के समस्त आशीर्वादों के लिए उन्हें धन्यवाद दें और अपने दिलों में शांति पाएँ। मैं अनंत काल तक आपके साथ हूं और आपसे प्रेम करती हूं।”











