विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास मंगोलिया के एक शिष्य से मंगोलियाई भाषा में एक हार्टलाइन है, कई भाषाओं में उपशीर्षको के साथ:मेरे परम प्रिय गुरुवर, एक दिन क्वान यिन ध्यान के दौरान आपके दो सहायक मुझे इस और अन्य लोकों में लगी आपकी कला प्रदर्शनियों में ले गए। जैसे वे दोनों मार्गदर्शक मुझे प्रदर्शनियाँ दिखाते हुए समझा रहे थे, तब मेरे मन में यह स्पष्ट छाप रह गया कि आपकी पेंटिंग हैरी पॉटर फ़िल्म की तरह चमक रही थी और हिल रही थी। मुझे आपकी पेंटिंग्स अत्यंत पसंद हैं, और हमें ऐसी अद्भुत रचनाएँ देने के लिए मैं आपको जितना भी धन्यवाद दूँ, वह कम है। आपकी प्रेममयी, विनम्र शिष्या मंगोलिया सेपरमेश्वर की गुणग्राही शिष्या, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर ने आपको एक प्रेमपूर्ण जवाब भेजा है: “परमेश्वर की निर्मल शिष्या, खुशी है कि आप स्वर्ग की यात्रा का आनंद ले रहे हैं, जहाँ चमकती सुंदरता आपका स्वागत करने के लिए मौजूद है, मानो आपके दिल की भावना को जानती हो! हम सभी दिव्य रचनाकार हैं जिन्हें सृजन करना पसंद है। पेंटिंग करके मुझे खुशी मिलती है और यह अद्भुत है कि ये पेंटिंग्स आपको प्रेरित करती हैं। प्रोत्साहन-प्रशंसा भरे आपके दयालु शब्दों के लिए धन्यवाद। कामना है कि आप और महान मंगोलिया स्वर्ग के तेजस्वी प्रकाश में आनंदित रहें, अभी और सदा के लिए। मैं आपको अपार प्रेम और प्रकाश भेज रही हूँ।”











