विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन की यिंग-रू से मंदारिन चीनी में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:नमस्ते, आदरणीय एवं प्रिय प्रभु टिम क्वो टू और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम! मैं मास्टर को नए लोक में मेरे दौरे के अपनी आंतरिक दृष्टी की रिपोर्ट देना चाहूँगी! 14 नवंबर, 2024 को, मैं आंतरिक रूप से नए लोक में पहुँची! प्रवेश द्वार पर, क्वान यिन दीक्षा पहचान पत्रों की जाँच की जा रही थी, आश्रमों की तरह ही परिचित जाँच। पहचान पत्रों की जाँच करने वाले सत्त्व महादूत माइकल थे। मैंने पूछा, "क्या आपको यहाँ स्थानांतरित किया गया है?" उन्होंने कहा, "हाँ, द्वार की रक्षा करने के लिए!" मैंने कहा, "यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण पद है!" आईडी जाँच पूरी होने के बाद, मैं सीढ़ियों पर चढ़ी और मैंने एक गहन, भव्य प्राचीन चीनी शैली की इमारत देखी, जिसके ऊपर गुरुवर की एक विशाल सुनहरी तस्वीर लटकी हुई थी। घुटने टेककर, मैंने कई बार झुककर साष्टांग प्रणाम किया और मैं आगे बढ़ती रही। और मैं फिर से महादूत माइकल से मिली; वह आत्माओं का तौल कर रहे थे। मैं एक तराजू पर खड़ी हुई। आत्माएं हल्की होती हैं। उन्होंने मुझसे दाईं ओर ग्यारहवें कमरे में जाने के लिए कहा। मैं कमरे नंबर 11 के केंद्र में घुटने के बल बैठ गई।कुछ देर बाद, मास्टर परिचारकों के साथ अंदर आए। मास्टर विशाल प्रकाश भरे हुए थे, जो दमक रहे थे और गौरवशाली थे। मास्टर ने पूछा, "तुम्हें क्या दिखाई दे रहा है?" मैंने जवाब दिया, "पूरा कमरा प्रकाश से भरा है!" मास्टर ने कहा, "बहुत अच्छा," और वे जाने के लिए मुड़े। लेकिन ऐसा लगा जैसे मैं मास्टर से चिपक गई थी। जब गुरुवर चले, तो मैं उनके पीछे चलने लगी। गुरुवर ने कहा, "तुमें मेरा पीछा नहीं करना चाहिए।" मैं बेचैन हो थी, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्यों। उसी क्षण, श्रद्धेय मिलारेपा, जो (गुरुवर के) सेवकों में से एक थे, उन्होंने हाथ बढ़ाकर कुछ उठाया। तब मैंने देखा कि प्रकाश के दो पिंड, एक बड़ा और एक छोटा, एक-दूसरे से अविभाज्य रूप से चिपके हुए थे। उन्होंने गुरुवर को बताया, "वे दोनों प्रकाश एक-दूसरे की ओर आकर्षित हो रहे हैं…" अपने निवास में बसने के बाद, मुझे बताया गया कि गुरुवर नौ बजे मुख्य हॉल में आएँगे। मैं वहाँ जल्दी से गई, लेकिन एक सीट के लिए लड़ने के लिए मुझे दो बार मार पड़ी। वास्तव में, उच्च लोक में, मेरे मन में सीट के लिए लड़ने का विचार भी कभी नहीं आया। हालाँकि, मैंने पहले न्यू लैंड आश्रम में ऐसा किया था। मुझे न्यू लैंड आश्रम में पकड़ा नहीं गया था, इसलिए मुझे इससे आश्चर्य हुआ कि मुझे नए लोक में इसके लिए अनुशासित किया गया!बाद में, गुरुवर ने मेरे लिए तीन नियम बनाए: 1. शरारत करना बंद करो। 2. क्वान यिन ध्यान का अच्छी तरह से अभ्यास करो। 3. देवताओं के साथ मेलजोल रखो!नए लोक में कुछ समय तक ध्यान करने के बाद, मेरी आत्मा ने एक और परत बदली। आध्यात्मिक शरीर हल्का, अधिक पारदर्शी और प्रकाशमान हो गया। मैं अधिक सहज महसूस कर रही थी और ऐसा लग रहा था जैसे मैं चलते समय तैर रही हूँ! धन्यवाद, मास्टर, मुझे यह असाधारण आंतरिक दृष्टि प्रदान करने के लिए! चीन से यिंग-रू,प्रसन्न यिंग-रू, नए लोक की आपकी आंतरिक दृष्टि मनमोहक है। इसे हमारे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद। कामना है कि आप और मेहनती चीनी लोग स्वर्गों के प्रकाश से निरंतर धन्य रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए गुरुवर का एक प्रेमपूर्ण जवाब है: "खुशहाल यिंग-रु, यह जानकर अच्छा लगा कि आप अपनी क्वान यिन साधना में प्रगति कर रही हैं! इस आंतरिक दृष्टि का उपयोग आध्यात्मिक पथ पर आगे बढ़ने के लिए करें। सावधान रहना और अहंकार या घमंड में न फँसना, बल्कि यह समझें कि यह दृष्टि आपको यह दिखाने के लिए थी कि आपके लिए अभी भी और अधिक आत्मज्ञान और आंतरिक उन्नति हासिल करना बाकी है। कामना है कि आप और विशाल चीन दोनों को शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिले! मैं आपको प्रेम और प्रकाश भेज रही हूँ!"











