खोज
हिन्दी
 

Sharing Loving Hut Kinshasa Promoting Veganism and Receiving Favorable Response

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास कांगो किंशासा, लोकतांत्रिक गणराज्य से मोना का हार्टलाइन हैः

परम शक्तिशाली गुरुवर और मेहनती सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, प्रभु की जय हो, यह जानकर खुशी हुई कि ड्रैगन के इस वर्ष में, गुरुवर ने एक चमत्कार किया है (प्राण खोकर पुनरुत्थान करना), ताकि अधिक शक्ति प्राप्त हो, जिससे दुनिया को बचाया जा सके। जैसा कि कहावत है: फ़ीनिक्स अपनी राख से पुनर्जन्म लेता है। और भविष्यवाणी: जब महान फीनिक्स अपने पंख फैलाएगा और ऊंची उड़ान भरेगा, तो यह उन लोगों के लिए सत्य और स्वतंत्रता लेकर आएगा जो परिक्षणों और संघर्षों को पार करते हैं। (गुरुवर ने ड्रैगन वर्ष में शरीर में प्रवेश भी किया है।) *ड्रैगन और फीनिक्स शुभ प्रतीक माने जाते हैं।

गुरुवर ने 31 जुलाई, 2024 को कहा: "हम सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न को चालु रख रहे हैं ताकि मैं पूरी दुनिया से जुड़ सकूं, केवल मेरे अपने शिष्यों के समूह के साथ ही नहीं, जैसे उन पुराने दिनों में होता था। क्योंकि लोग, शायद संयोगवश, मेरी आवाज सुनेंगे, और उन्हें भी मदद मिलेगी। अगर संयोगवश उन्हें मेरा चेहरा दिख जाए तो भी उन्हें मदद मिलेगी। मैं आप सभी से यह वादा करती हूं। बात बस यह है कि कितनी मदद मिलेगी यह उनके कर्मों पर, उनके कर्मफल पर निर्भर करता है।” किंशासा स्थित लविंग हट वीगन रेस्तरां इस महान आदर्श का पूर्ण समर्थन करता है और अफ्रीका में हमारे एक मिशन का समर्थन करता है: रेस्तरां में स्क्रीन के एक पैनल पर, दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन सुप्रीम मास्टर टीवी का प्रसारण किया जाता है और दो स्थानीय टीवी चैनलों पर सुप्रीम मास्टर टीवी का प्रसारण होता है।

लविंग हट रेस्तरां ने स्थानीय मीडिया एफएमटीवी के साथ सहकार्य किया और वीगन आहार को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों में वीगन आहार के बारे में जानकारी बढ़ाने के लिए दो गतिविधियों का आयोजन किया। एफएमटीवी ने एक दीक्षित भाई का साक्षात्कार लिया जो मानव स्वास्थ्य और भोजन पर डॉक्टर हैं। दूसरे भाग में बताया गया कि स्वस्थ और प्राकृतिक वीगन आहार क्या है, वीगन आहार के लाभ क्या हैं, और वीगन व्यंजनों को स्वाद लेने के लिए प्रस्तुत भी किया गया। वीगन जीवन शैली से होने वाले लाभों और जीवन में आए बदलावों के प्रमाण के रूप में, हमारे खुश, जीवंत वीगन दीक्षित भाइयों और बहनों ने अपना स्वयं का गीत, "प्रेम ही एकमात्र समाधान है" प्रस्तुत किया, जो वीगन आहार की प्रशंसा करता है जो उस प्रेम को विकसित करता है, जो पशु-लोगों, मनुष्यों और ग्रह को बचाने का एकमात्र समाधान है। स्थानीय दर्शकों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है और यह आयोजन लगातार बढ़ता जा रहा है।

2026 तक, जो कि महत्वपूर्ण अवधि है, हम अधिक से अधिक क्वान यिन ध्यान करने की पूरी कोशिश करेंगे, और सुप्रीम मास्टर टीवी के संदेश को साँझा करेंगे, इस प्रकार गुरुवर के साथ पृथ्वी पर आने के महान मिशन को पूरा करेंगे। गुरुवर, हमारी आध्यात्मिक साधना में हमारा मार्गदर्शन करने और हमारी रक्षा करने के लिए धन्यवाद। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के किंशासा स्थित लविंग हट से एक विनम्र कर्मचारी मोना,

सक्रिय मोना, आपके नोट के लिए हमारी सराहना। हम आप और लविंग हट किंशासा की सराहना करते हैं आपके धन्य देश में वीगन जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए। आपको और शानदार कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य को अनंत स्वर्गीय आशीर्वाद और सौभाग्य प्राप्त हो। सार्वभौमिक शांति में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, गुरुवर से आपके लिए यह हर्षमय जवाब है: "सुंदर मोना, आपकी सकारात्मक ऊर्जा चमकती है। टीम को धन्यवाद, उनके लगनशील कार्य और आपके स्थानीय समुदाय को अमूल्य वीगन जानकारी प्रदान करने के लिए। अनुकूल प्रतिक्रिया के बारे में सुनकर भी अद्भुत लगा। कामना है कि आपकी गतिविधियों से किंशासा और देश में शांति और उत्थानकारी वातावरण लाने में मदद मिले। ईश्वरीय प्रकाश में, आप और कांगो के अच्छे लोग सदैव सुरक्षित और संरक्षित रहें। मैं आपको और आपके सभी भाइयों और बहनों को बहुत प्रेम से गले लगाती हूँ।"